{"_id":"6612ec4e6ce6aa722c03b504","slug":"elderly-monk-saved-his-life-after-encountering-a-leopard-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-119518-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तेंदुए से भिड़कर बुजुर्ग साधु ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तेंदुए से भिड़कर बुजुर्ग साधु ने बचाई जान
Mon, 08 Apr 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के चकदह टोला शाहपुर में तेंदुए ने बुजुर्ग साधु पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए बुजुर्ग तेंदुए से भिड़ गए। बुजुर्ग को हावी होता देख तेंदुआ छोड़कर भाग गया। हमले में वह घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया। गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव रुद्रपुर उर्फ बनगाईं निवासी शिव पूजन यादव (65) चकदह गांव के शाहपुर टोला से पूरब जंगल के किनारे कुटिया बनाकर रहते हैं। रविवार को सुबह करीब 10 बजे वह कुटिया में बैठकर सब्जी काट रहे थे। तभी अचानक तेंदुआ जंगल से निकलकर आया और उनके ऊपर हमला कर दिया। तेंदुआ के हमला करने पर अपनी बचाव के लिए तेंदुए से भिड़ गए और हंसिए से वार कर दिया। उसके बाद तेंदुआ उन्हें छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए ने साधू के चेहरे, हाथ पैर में कई जगह पंजे से वार कर घायल कर दिया है।
शिवपूजन यादव ने किसी तरह से शाहपुर पहुंचकर ग्रामीणों को जानकारी दी। उसके बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया। गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर उत्तरी चौक रेंज के रेंजर रविन्द्र प्रताप सिंह, डिप्टी रेंजर राकेश कुमार, फारेस्टर कपिल मुनि मिश्रा, वन रक्षक शिव शंकर उपाध्याय, राजेंद्र यादव आदि वन कर्मी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों को एहतियात बरतने के लिए कहा।
विज्ञापन
रेंजर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जंगल के किनारे कुटी में रह रहे एक साधू पर हमला कर तेंदुआ ने घायल कर दिया है। इलाज चल रहा है। ग्रामीणों को जंगल की तरफ न जाने की हिदायत दी गई है। सुरक्षा के लिए वन कर्मियों को लगाया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इसके पहले भी जंगल के किनारे घायल कर चुका है तेंदुआ
नौतनवा। जंगल के किनारे बसे गांवों में तेंदुआ कभी जानवरों को अपना निशाना बनाता है तो कभी ग्रामीणों पर हमला कर देता है। दो माह के अंदर तीन लोगों को घायल कर चुका है। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव दशरथपुर टोला पड़रहवा तीन मार्च को खेत में काम करने गए बुद्धिराम यादव (35) वर्ष को हमला कर घायल कर दिया था। 15 मार्च को सेमरहवा गांव के बरतानी टोले से पूरब जंगल के किनारे भैंस चराने गए राम सकल यादव (40) को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। इधर रविवार को सुबह लगभग दस कुटी में भोजन बना रहे साधू शिव पूजन यादव (65) वर्ष को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया।