{"_id":"663557acb87cc97b9f04eab4","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-bike-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-546332-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाइक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाइक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत
Sat, 04 May 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 04 May 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल पनियरा मार्ग पर कोटवा नहर के पास बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने घर जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दिया l जिसमें कोटवा निवासी रामधारी यादव 55 गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक सवार अहमद रजा व मोहम्मद निवासी जिद्दूपिपरा भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचायाl जहां गंभीर रुप से घायल रामधारी यादव को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन