फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Elder father attacked with sharp weapon, referred to medical college

Maharajganj News: बड़े पिता पर किया धारदार हथियार से हमला, मेडिकल काॅलेज रेफर

Sun, 24 Sep 2023 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Elder father attacked with sharp weapon, referred to medical college
कोतवाली थाना क्षेत्र के नदुआ का मामला, आरोपी हथियार लहराते हुए भागा, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नदुआ टोला शंकरपुर में शुक्रवार की रात एक युवक ने धारदार हथियार से अपने ही बड़े पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बागापार चौकी की पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नदुआ टोला शंकरपुर निवासी त्रिलोकी यादव (60) शुक्रवार देर रात साइकिल से दवा लेने नदुआ चौराहे पर जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाकर बैठे जितेंद्र यादव ने उन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। बुजुर्ग के सीने पर चाकुओं से वार कर घायल कर दिया। त्रिलोकी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए और चिल्लाने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े तब तक आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन

त्रिलोकी की पुत्र बधू अनीता ने बताया कि शुक्रवार देर रात मेरे ससुर नदुआ चौराहे पर दवा लेने जा रहे थे। पुरानी रंजिश को लेकर मेरे ससुर के छोटे भाई का लड़का जितेंद्र यादव धारदार हथियार से हमला कर दिया। उन्हें मरा समझ कर घटना स्थल से भाग गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। उधर, घायल बुजुर्ग के बेटे मोलई ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जितेंद्र यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद गुप्ता ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पीड़ित पक्ष जिसके ऊपर हमला करने का आरोप लगा रहा है, आरोपी की ओर से उनके खिलाफ पहले से ही मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-----------------
दो माह पूर्व दोनों पक्षों में हुई थी मारपीट की घटना
- सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नदुआ में शुक्रवार की रात एक युवक ने अपने ही बड़े पिता को धारदार हथियार से हमला कर दिया। बताया जाता है कि दो माह पूर्व आरोपी जितेंद्र यादव अपने बड़े पिता के घर पर चढ़ आया था। महिलाओं के साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई और आरोपी खिलाफ कार्रवाई के बजाए पीड़ित के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया। पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, फिर भी पुलिस आरोपी को ही बचाने में लगी रही।

------------------
घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है पुलिस
नदुआ गांव में शुक्रवार की रात की घटना के आरोपी को कोतवाली पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस इस घटना को पुरानी रंजिश के तौर पर देख रही है। पुलिस का कहना है कि कुछ माह पूर्व त्रिलोकी यादव एवं उनके भाई पारस के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें त्रिलोकी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज की है। वैसे इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। गांव का कोई भी व्यक्ति कुछ बोलने से इंकार कर रहा है।


--------------
महिलाओं का आरोप : दो माह पूर्व आरोपी ने जान से मारने की दी थी धमकी
घायल बुजुर्ग त्रिलोकी यादव के भाई पारस नदुआ खास टोले पर रहते हैं, जबकि त्रिलोकी शंकरपुर टोले पर परिवार के साथ रहते हैं। उनके तीन लड़के हैं। जिनमें दो लड़के बाहर रहते हैं, जबकि एक लड़का घर पर रहता है। घटना से परिवार की महिलाएं डरी सहमी हुई हैं। त्रिलोकी की बहु अनीता ने बताया कि दो माह पूर्व जब जितेंद्र व पारस लाठी डंडा लेकर उनके घर पर चढ़ गए थे। महिलाओं को भी मारे-पीटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed