फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Elaborate arrangements were made for peace during the festival

Maharajganj News: पर्व पर शांति व्यवस्था के लिए हुई चाक-चौबंद व्यवस्था

Tue, 24 Oct 2023 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Elaborate arrangements were made for peace during the festival
तीन थानों में दो-दो व 16 थानों में एक-एक प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की हुई तैनाती
विज्ञापन

- दशहरा पर्व को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने प्रशासनिक व पुलिस विभाग के अधिकारियों को किया तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सभी 19 थाना क्षेत्रों में दशहरा के पर्व को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। सदर कोतवाली, श्यामदेउरवां व कोठीभार थाना क्षेत्र को अंति संवेदनशील मानते हुए जहां दो-दो प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है, वहीं शेष 11 थाना क्षेत्रों में एक- एक प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी को।
सदर कोतवाली, श्यामदेउरवां व कोठीभार थाना क्षेत्र को अति संवेदनशील मानते हुए यहां पर दो प्रशासनिक व दो पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। वहीं पनियरा, घुघली, सिंदूरिया, भिटौली, निचलौल, चौक, ठूटीबारी, सोहगीबरवां, नौतनवां, परसामलिक, बरगदवां, सोनौली, फरेंदा, कोल्हुई, बृजमनगंज व पुरंदरपुर में एक प्रशासनिक अधिकारी के साथ एक पुलिस अधिकारी को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

नियंत्रण कक्ष में तैनात किए गए नोडल अधिकारी
किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति की जानकारी देने के लिए कलक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका नंबर 05523-222311 है। आठ-आठ घंटे के शिफ्ट में इसमें भी अधिकारियों को तैनात किया गया है।
--------------------------
दशहरा पर्व पर हालात पर नजर रखने के लिए थानेवार प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना की गई है।
अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed