फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eight beneficiaries are ineligible, show cause notice to the head

Maharajganj News: आठ लाभार्थी अपात्र, प्रधान को कारण बताओ नोटिस

Thu, 18 Sep 2025 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Eight beneficiaries are ineligible, show cause notice to the head
महराजगंज। ग्राम पंचायत सोनवल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने का मामला प्रकाश में आया है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम प्रधान शिखा भारती को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। बृजेश गुप्ता की शिकायत पर जांच में आठ लाभार्थियों को अपात्र पाए जाने के बाद यह कार्यवाही की गई है। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सहायक अभियंता (लघु सिंचाई) और सहायक आयुक्त (सहकारिता) की ओर से 14 मई को की गई जांच में पाया गया कि सोनवल में आठ लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुल 9.60 लाख रुपये (प्रति लाभार्थी 1.20 लाख रुपये) की तीन किश्तें दी गईं।
विज्ञापन

जांच में यह सभी अपात्र पाए गए हैं। जांच आख्या के अनुसार, लाभार्थियों के चयन में मानकों की अनदेखी की गई है। अपात्र लाभार्थियों में प्रेमसागर, गायत्री, नगीना, श्रीराम, रणविजय पाल, सुनीता, मुकुंदमणि और तारा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed