{"_id":"66452ca53a0716a18b04cdb4","slug":"effect-of-heat-on-intestines-increased-number-of-patients-suffering-from-diarrhea-liver-swelling-and-fever-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122509-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गर्मी का आंतों पर असर... डायरिया, लिवर सूजन और बुखार के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गर्मी का आंतों पर असर... डायरिया, लिवर सूजन और बुखार के बढ़े मरीज
Thu, 16 May 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 16 May 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पर्ची काउंटर पर लगी भीड़।संवाद
विज्ञापन
बुधवार को इमरजेंसी और वार्ड मरीजों से फुल रहे, ओपीडी में भी मरीजों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पारा जैसे-जैसे चढ़ रहा है, इसका असर आंतों पर हो रहा है। डायरिया, लिवर सूजन और बुखार का प्रकोप लोगों को सता रहा है। पेट दर्द, गैस से लोग परेशान हो रहे हैं, बीमार होने वालों में बच्चों की संख्या अधिक है। केएमसी मेडिकल कालेज में आने वाले 40 फीसदी मरीज बीमारी से पीड़ित हैं। बुधवार को इमरजेंसी और वार्ड मरीजों से फुल रहे। वहीं, ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ रही। केएमसी मेडिकल काॅलेज के फिजिशियन डॉ. अशोक तुकराम ने बताया कि अस्पतालों की ओपीडी में आने मरीजों में से करीब 40 फीसदी मरीज पेट की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। इन रोगियों की आंतों में संक्रमण हो रहा है और डायरिया की वजह से शरीर में पानी और नमक की कमी हो रही है। प्राइवेट अस्पतालों की इमरजेंसी में ऐसे 20-30 मरीज रोज भर्ती हो रहे हैं। डायरिया के बाद लिवर सूजन वाले मरीज भी बढ़े हैं। ऐसे अधिकांश मरीज बाहर के अस्पतालों में ही उपचार करा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ऐसे करें बचाव
दो तीन घंटे बाहर रहना हो तो पानी साथ ले जाएं।
पानी खूब पीयें, शरीर में पानी की कमी न होने दें।
शिकंजी बनाकर पीयें तो बेहतर है।
बासी खाना न खाएं, सादा खाना लें।
पैक्ड खाना न लें, खुले बिक रहे खाद्य पदार्थ से बचें।
बच्चों को पहला दस्त होने के बाद ओआरएस घोल दें।