फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eat only a little food during the wedding, the patient will suffer from stomach ache.

Maharajganj News: सहालग का खाना थोड़ा ही खाना, बढ़ उदर रोगी

Fri, 13 Feb 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Eat only a little food during the wedding, the patient will suffer from stomach ache.
महराजगंज। इन दिनों चल रहे सहालग के दौर में खानपान की अनियमितता सेहत पर भारी पड़ रही है। अधिक तेल व मसाला युक्त भोजन व देर रात्रि तक जागने की मजबूरी पेट से जुड़ी तकलीफ बढ़ा रही है। बृहस्पतिवार 26 रोगी उदर समस्या से जुड़े पहुंचे जिन्हें जांच रिपोर्ट के आधार पर दवा व एहतियात के बारे में चिकित्सकों ने जानकारी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार जिला अस्पताल में 614 रोगियों का उपचार हुआ। अधिकतर रोगी सीजनल रोग सर्दी, जुकाम, बुखार के रहे। नए रोगियों में उदर रोगी रहे जो पेट की विभिन्न तकलीफ अपच, गैस, पेटदर्द, पेट फूलने व भूख न लगने जैसी समस्या से दो चार हो रहे थे। डॉ. पवन कुमार ने जांच रिपोर्ट देखकर दवा परामर्श व बचाव हिदायत दी। बताया कि इन दिनों सहालग में तले-भुने खाद्य पदार्थ खाने से लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है। सहालग में देर रात तक लोग विभिन्न प्रकार के पकवानों का स्वाद चख रहे हैं। देर रात जगने के कारण नींद पूरी नहीं हो रही है। इस कारण डिहाइड्रेशन व उदर रोग की अधिकता बढ़ी है। इसलिए उदर रोग लेकर आने वालों को शादी विवाह के आयोजन में हल्का खानपान व गरिष्ठ खाद्य से दूर रहने की सलाह दी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed