फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   E-rickshaws, carts and street vendors removed from city streets

Maharajganj News: शहर की सड़कों से हटा ई रिक्शा, ठेले, खोमचे का कब्जा

Mon, 15 Jan 2024 07:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 15 Jan 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaws, carts and street vendors removed from city streets
महराजगंज। खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को यातायात पुलिस ने शहर की सड़कों से ई-रिक्शा, ठेला व खोमचे वालों का कब्जा हटा दिया। साथ ही 10 ई-रिक्शा चालकों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 15 जनवरी के अंक में शहर की सड़कों पर ठेला, खोमचे और ई-रिक्शा वालों का कब्जा शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। सोमवार को दोपहर 12 बजे यातायात उप निरीक्षक गुड्डू प्रभाकर टीम के साथ कॉलेज रोड पर पहुंचे। सड़क पर खड़े ई-रिक्शा और टेंपो को हटवाने लगे। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने चालकों को समझाया कि शहर में जाम न लगे, इसमें आप सभी लोग सहयोग करें। लापरवाही करने से समस्या होगी। कालेज रोड के दुकानों ने भी इस प्रयास की सराहना की। बस स्टेशन के पास मिले कारोबारी मनोज ने बताया कि दुकानों के सामने वाहन व ठेले लगने से समस्या हो रही थी। अगर यह व्यवस्था आगे भी बनी रही तो समस्या नहीं होगी। यातायात पुलिस को इस पर सतत निगरानी की जरूरत है। दीपक ने बताया कि सबसे अधिक समस्या हनुमानगढ़ी व बस स्टेशन के आस पास होती है। कार्रवाई होने पर कुछ दिन ठीक रहता है, फिर जहां चाहा वहीं वाहन लगाकर सवारी भरना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
शहर में प्रत्येक दिन यातायात पुलिस भ्रमण कर इस पर नजर रखेगी। कहीं भी बेतरतीब ढंग से शहर में ई रिक्शा व ठेले लगा मिला तो चालान किया जाएगा। शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
-अरूणेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed