फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   E-rickshaw turned goods train

Maharajganj News: ई-रिक्शा बना मालगाड़ी

Wed, 07 Aug 2024 04:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 07 Aug 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw turned goods train
सदर ब्लाॅक के पास ई रिक्शा में सामान लेकर जाता चालक।
महराजगंज। जिले की सड़कों पर चलने वाले ई-रिक्शा यात्रियों के लिए पंजीकृत हैं, लेकिन चालक इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। ई-रिक्शा में सब्जी, राशन, ऑटो पार्ट्स ढो रहे हैं। सड़क पर छोटा सा गड्ढा पड़ने पर भी यह पलट जा रहे हैं। इससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

जनपद में ई-रिक्शा चालक सिर्फ सवारियों को लाने व ले जाने का काम ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि मोटा मुनाफा के चक्कर में वह इसे माल वाहक बना दिए हैं। चालक ई-रिक्शा के वजन से ज्यादा भार लाद ले रहे हैं। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

ओवरलोड होने की वजह से कभी-कभी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट भी जाता है। सवारियों की तुलना में ई-रिक्शा पर माल ढोने में चालकों की कमाई कहीं ज्यादा होती है। इसलिए तमाम ई-रिक्शा चालकों ने तो एआरटीओ ऑफिस में तो रजिस्ट्रेशन ई-रिक्शा का कराया है, लेकिन इस्तेमाल मालवाहक वाहन के रूप में कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री के साथ ई-रिक्शा में कम सामान ले जाया जा सकता है। केवल मालवाहक वाहन के रूप में इसका उपयोग करना गलत है। अभियान चल रहा है। जुर्माना भी लगाया जाएगा।
-विनय कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed