{"_id":"5af73c464f1c1bd4408b4ca6","slug":"dust-trouble-blowing-from-the-road-under-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन सड़क से उड़ रही धूल, दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन सड़क से उड़ रही धूल, दिक्कत
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sun, 13 May 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन सड़क से उड़ रही धूल, दिक्कत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। इन दिनों महराजगंज-सिंदुरियां मार्ग निर्माणाधीन सड़क से उड़ने वाले धूल से राहगीर परेशान हैं। इस मार्ग पर उड़ने वाले धूल का असर राहगीरों के सेहत पर तो पड़ ही रहा है, कपड़े भी खराब हो जाते हैं। इसके चलते तमाम लोग इस मार्ग पर जाने से कतराने लगे हैं।
महराजगंज-निचलौल मार्ग को चौड़ा करने तथा सड़क निर्माण के लिए 63 करोड़ रुपये की कार्ययोजना मंजूर की गई है। कार्यदायी संस्था को 21.47 करोड़ मिल गए हैं। इतनी रकम मिलने के बाद भी सड़क निर्माण की गति तेज नहीं हो पाई है। महराजगंज से सिंदुरियां के बीच सड़क को चौड़ा करने के साथ ही ऊंचा किया जा रहा है। इसके तहत जगह - जगह सड़क तोड़ कर गिट्टियां डाली जा रही हैं। कई जगह काम लेपन स्तर तक पहुंच गया है लेकिन लेपन का काम शुरू नहीं किया जा रहा है। कई जगह गिट्टियां सड़क किनारे तो कुछ जगहों पर सड़क पर गिट्टियां डालकर छोड़ दी गई हैं। जिससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के दौरान धूल उड़ते हैं। धूल उड़ने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास रहने वाले लोगों के घरों तक भी धूल जा रहे हैं। इससे उनकी परेशानी भी बढ़ गई है। ग्राम पंचायत पतरेंगवा निवासी मोहन पटेल ने कहा कि महराजगंज-सिंदुरियां के बीच सड़क तोड़कर काम तो कराया जा रहा है, मगर सड़क पर पानी नहीं डाला जा रहा है। जिससे राहगीर धूल धूसरित हो जा रहे हैं। बहुत से राहगीर तो इस सड़क से आने - जाने से कतराने लगे हैं। पतरेंगवा गांव के राममिलन ने कहा कि विभाग काम तो करा रहा है, मगर कहीं - कहीं सड़क पर गिट्टी गिराकर तो कहीं सड़क तोड़कर छोड़ दिया गया है। कुछ जगह सड़क लेपन स्तर बन गई है लेकिन लेपन का कार्य नहीं कराया जा रहा है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।