फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Durg Express will be cancelled today and on 28 February

Maharajganj News: आज और 28 फरवरी को निरस्त रहेगी दुर्ग एक्सप्रेस

Tue, 25 Feb 2025 08:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 25 Feb 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
Durg Express will be cancelled today and on 28 February
नौतनवा। गोरखपुर-नौतनवा रेल खंड पर सप्ताह में तीन दिन चलने वाली दुर्ग एक्सप्रेस को रेलवे प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से 26 और फरवरी को निरस्त कर दिया है। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को समस्या होगी।
विज्ञापन


रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी को दुर्ग से चलकर नौतनवा तक आने वाली 18201 दुर्ग एक्सप्रेस को रेलवे प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया है। यह ट्रेन निरस्त होने के कारण दुर्ग से नहीं आएगी।
विज्ञापन

इसी तरह 28 फरवरी को नौतनवा से चलकर दुर्ग तक जाने वाली 18202 नौतनवा दुर्ग एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। यह ट्रेन नौतनवा से चलकर गोरखपुर, बस्ती, मनिकापुर, अयोध्या धाम, सुल्तानपुर, प्रयागराज, कटनी, रायपुर होते हुए दुर्ग तक जाती है। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि 26 फरवरी को दुर्ग से तथा 28 फरवरी को नौतनवा से चलकर दुर्ग तक जाने वाली दुर्ग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed