Maharajganj News: पुरानी रंजिश के कारण दो पट्टीदारों में हुई मारपीट, लाठी-डंडे की तड़तड़ाहट सुन सहमे लोग
ठूठीबारी थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि मारपीट की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले में कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के बोदना गांव में सोमवार रात में पुरानी रंजिश को लेकर दो पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया। जहां पर सभी घायलों की हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, बोदना निवासी रामचंद्र और उनके पट्टीदार जियावन मंडोला के बीच काफी दिनों से पुरानी रंजिश चल रही है। जिसे लेकर सोमवार की रात कहासुनी हो रही थी। दोनों के बीच बहस आगे बढ़ गई। उसके बाद दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष के रामचंद्र (55) उनकी पत्नी फुला देवी (53) लड़का अनिल (30) सविता (15) घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें: परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन, जारी हुआ शेड्यूल
वहीं दूसरे पक्ष के जियावन मंडोला (55) लड़का बेचई ठाकुर (22) नाथू (24) घायल हो गए। मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया। घायलों की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल पर भी घायल रामचंद्र की स्वास्थ्य में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया। अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। ठूठीबारी थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि मारपीट की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
दोनों के बीच पहले भी हो चुके हैं विवाद
ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पट्टीदारों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। दोनों के बीच कुछ जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चलती है। उसकी बाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी। फिर दोनों एक दूसरे की जान लेने के लिए लाठी डंडो से हमला बोल दिए।
आसपास के लोग सहमे
पड़ोसियों ने बताया कि देर रात को दो पट्टीदारों के बीच कहासुनी की आवाज़ सुनाई दे रही थी। इसी बीच तेज शोर शराबे के साथ लाठी डंडो की तड़तड़ाहट सुनाई देने लगी। घरों से बाहर निकल तस्वीरें देख वह लोग दंग रह गए। दोनों के बीच जमकर हुई मारपीट से वह लोग घंटों सहमें रहे।