फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Due to liability to the authorities

अधिकारियों को दायित्व के प्रति किया सचेत

Tue, 12 Mar 2019 01:27 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 12 Mar 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Due to liability to the authorities
अधिकारियों को दायित्व के प्रति किया सचेत - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही ड्यूटी पर लगे अधिकारियों को दायित्व के प्रति सचेत कर दिया गया है। चुनाव आचार संहिता के अनुपालन के लिए गठित सचल दस्तों, वीडियो निगरानी व वीडियो अवलोकन तथा थानों की टीमों में शामिल अधिकारियों को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। सभी टीमों को दायित्वों का ठीक ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


 जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी ने कहा कि प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रतिबद्ध है। चुनाव में कहीं भी कोई गड़बड़ी न होने पाए, इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल अधिकारियों को आगाह किया कि चुनाव के दौरान सभी दलों के नेताओं और प्रत्याशियों की गतिविधियों पर नजर रखें। आचार संहिता के अनुपालन में शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। सभी टीमों के कार्यों की समय-समय पर  समीक्षा खुद जिला निर्वाचन अधिकारी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण पर विशेष ध्यान देना होगा। थानों की टीमें क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाने रखने के लिए लोगों की गतिविधियों व प्रचार सामग्रियों पर नजर रखेंगी, वहीं उड़न दस्ते में शामिल लोग भी प्रचार सामग्रियों पर पैनी नजर रखेंगे। प्रशिक्षण में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के अलावा सभी टीमों के प्रभारी व सहयोगी अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार जायसवाल ने निर्वाचन कार्यालय में जाकर ईवीएम व वीवी पैटको देखा। उन्होंने बरेली से मंगाई गई 10 बैलेट यूनिटों तथा 215 वीवी पैट को देखा तथा मशीनों के बारे में इंजीनियरों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed