{"_id":"6941b917bab0924fd00e881a","slug":"dry-and-cold-weather-worsens-sinusitis-31-sick-maharajganj-news-c-206-1-go11002-166844-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शुष्क-सर्द मौसम बढ़ा रहा साइनोसाइटिस, 31 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शुष्क-सर्द मौसम बढ़ा रहा साइनोसाइटिस, 31 बीमार
विज्ञापन
चिकित्सक दे रहे हैं भरपूर पानी पीने की सलाह
मंगलवार 542 रोगियों का जिला अस्पताल में उपचार
महराजगंज। शुष्क और सर्द मौसम में साइनोसाइटिस का संक्रमण बढ़ा रहा है। अब तक सीमित रही मरीजों की संख्या इन दिनों तेजी से बढ़ी है। मंगलवार को कुल 31 रोगी जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे। चिकित्सकों ने दवा परामर्श देने के साथ भरपूर पानी पीने की सलाह दी है।
मंगलवार को जिला अस्पताल में 542 रोगियों का उपचार हुआ। सर्वाधिक रोगी सर्दी, खांसी बुखार व त्वचा रोग के अलावा साइनोसाइटिस के रहे। साइनोसाइटिस रोगियों को ईएनटी डॉ. अनिरुद्ध ने जांच रिपोर्ट के मुताबिक दवा के साथ साथ एहतियात का परामर्श दिया। बताया कि शुष्क व ठंड में साइनोसाइटिस मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मौसम परिवर्तन, धूल और वायु प्रदूषण के कारण साइनस की झिल्लियां सूज जाती हैं, इससे एक्यूट साइनोसाइटिस के मामले बढ़ते हैं। इससे पीड़ित मरीजों को तेज बुखार, सिर दर्द, चेहरे पर भारीपन, नाक बंद होने कफ के अधिकता की शिकायत होती है। इन दिनों प्रतिदिन फंगल साइनोसाइटिस के आठ से दस मरीज आ रहे हैं। यह बिल्कुल अलग तरह की बीमारी है। इससे आंख व गाल में भी सूजन महसूस होता है। समय पर इलाज न हो तो यह क्रॉनिक साइनोसाइटिस में बदल सकता है। इसलिए समस्या होते ही चिकित्सक परामर्श से उपचार प्रारंभ करें।
-- -- -- -- -- -
ऐसे करें बचाव
- एंटीबायोटिक्स व एंटी हिस्टामाइन इस रोग में कारगर, लेकिन लक्षण के आधार पर उपयोग चिकित्सक ही बता सकते। इसलिए बिना सलाह उपचार कत्तई न शुरू करें।
- नोजल स्प्रे, स्टीम व साइनस वास कारगर है।
- शुष्क होते मौसम में नमी बनाए रखने के लिए घर में ह्यूमिडिफायर जरूर लगवाएं।
- पानी का भरपूर मात्रा में सेवन करें।
- दूध, घी, मक्खन व अन्य डेयरी उत्पाद का सेवन कम करें यह कफ को बढ़ा सकते हैं।
- मास्क लगाकर ही भीड़भाड़ या प्रदूषण वाले स्थानों पर जाने से परहेज करें।