फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Driver taken to police station after car collides with bus

Maharajganj News: बस से कार टकराने पर चालक को लेकर पहुंचे थाने, यात्री परेशान

Tue, 28 Nov 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 28 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Driver taken to police station after car collides with bus
सोनौली। कोतवाली क्षेत्र के कुनसेरवा चौराहे पर नेपाल से गुजरात के लिए जा रही पर्यटक बस में एक कार पीछे से टकरा गई। कार में बैठे दो युवकों ने बस को रास्ते में रोक कर पर्यटक बस के चालक को कार में बैठा कर थाने पहुंच गए। बस बीच सड़क में पर्यटकों से भरी खड़ी रही। बाद में पुलिस ने बस को रास्ते से हटाकर यात्रियों को रवाना किया।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर करीब 1.30 बजे पर्यटकों से भरी बस नेपाल से यात्रियों को वापस लेकर गोरखपुर की तरफ जाने के लिए कुनसेरवा चौराहे पर पहुंची, तभी सोनौली की तरफ से आ रही कार बैक करते समय पीछे से टकरा गई। कार में बैठे दो युवकों ने चालक को लेकर नौतनवा थाने पहुंच गए। कोतवाल सोनौली अभिषेक सिंह ने कहा कि बस एक कार से टकरा गई थी। कार वालों को लगा कि यह क्षेत्र नौतनवा थाना क्षेत्र में है। इसलिए चालक को नौतनवा लेकर गए थे। दोनों लोगो में वार्ता हो गई है। यात्रियों को रवाना किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed