फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dream of opening 10 homeopathic hospitals unfulfilled due to lack of funds

Maharajganj News: धन न मिलने से 10 होम्याेपैथिक अस्पताल खोलने का सपना अधूरा

Mon, 18 Sep 2023 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Dream of opening 10 homeopathic hospitals unfulfilled due to lack of funds
- जिला योजना 2022-23 में अनुमोदन मिलने के बाद भी अब तक नहीं जारी हो सकी धनराशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मीठी गोली पद्वति से इलाज के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग ने जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 10 होम्योपैथिक अस्पताल खोलने की योजना बनाई थी। अस्पताल खोलने के लिए जिला योजना से अनुमोदन मिलने के बाद भी अब तक धनराशि के न जारी होने से अस्पताल को खोलने का सपना अधूरा है। एक तरफ जहां अस्पताल नहीं खुल पा रहा है, वहीं दूसरी तरफ सभी 10 जगह के लोगों को चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग की ओर से जिले के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को होम्योपैथिक चिकित्सा का लाभ देने के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में बागापार, शिकारपुर, मटकोपा, श्यामदेउरवां, बैठवलिया, ठूठीबारी, परतावल, चौक, निचलौल व कलक्ट्रेट में नए अस्पताल खोलने की योजना बनाई गई। प्रत्येक अस्पताल को खोलने के लिए दो लाख की आवश्यकता जताते हुए जिला योजना में प्रस्ताव भेजते हुए स्वीकृति की मांग की गई। जिला योजना की बैठक में अस्पताल खोलने की स्वीकृति देते हुए उसका अनुमोदन भी कर दिया गया, मगर अब तक धनराशि के न दिए जाने से न तो अस्पताल खुल सका और न ही उस क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा का लाभ मिल पा रहा है।
विज्ञापन

----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल खुलेगा तो 60 से 70 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ
जिले के जिन 10 जगहों पर अस्पताल खोला जाना है, यदि वहां अस्पताल खुल जाए तो 60 से 70 हजार की आबादी को सीधे तौर पर लाभ मिल जाएगा। इस व्यवस्था से उन्हें इलाज के लिए दूरदराज जाने से भी निजात मिलेगी।
-----------------------------------
जिला योजना के तहत 10 नए अस्पतालों को खोलने का प्रस्ताव पिछले वित्तीय वर्ष में भेजा गया है। अनुमोदन मिलने के बाद भी धन की कमी से वह नहीं खुल पा रहे हैं। धन मिल जाए तो अस्पताल को खोलने में सहूलियत होगी। जरूरतमंदों को भी इससे लाभ मिलेगा।
डॉ. राकेश कुमार द्विवेदी, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed