फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Doraemon, Chhota Bheem, Kundan's rakhis are most appealing to the children

Maharajganj News: बच्चों को डोरेमोन, छोटा भीम, कुंदन की राखियां सबसे अधिक लुभा रही

Wed, 30 Aug 2023 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Doraemon, Chhota Bheem, Kundan's rakhis are most appealing to the children
फोटो
विज्ञापन

युवा वर्ग में स्टोन और ब्रेसलेट राखी का क्रेज बरकरार, नग से जड़ी रेशम की डोरियां भी बहनें खूब खरीद रही
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर के बाजार में बच्चों को डोरेमोन, छोटा भीम, कुंदन की राखियां सबसे अधिक लुभा रही हैं। युवा वर्ग में स्टोन और ब्रेसलेट राखी का क्रेज बरकरार है। बाजार में रतन जड़ित नग, स्टोन आदि विभिन्न फैंसी राखियों की डिमांड अधिक है। नग से जड़ी रेशम की डोरियां भी बहनें खूब खरीद रही हैं। धार्मिक महत्व को देखते हुए रुद्राक्ष, मोरपंख, शंख , स्वास्तिक और कलश वाली राखियों की कई वेरायटी दुकानों पर उपलब्ध है। बच्चों को लुभाने वाले टेडी और कार्टून वाली राखियों की रेंज है।
भाई-बहन के प्यार के त्योहार रक्षाबंधन को देखते हुए मंगलवार को खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में दुकानें आकर्षक राखियों से सजी हुई थीं। बहनों की भीड़ राखियों की खरीदारी कर रही थी। 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की कीमती राखियां मिल रही हैं। दूरदराज रह रहे भाइयों को राखियां भेजने के लिए बाजारों में महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। शहर के अलग-अलग सेक्टरों में स्टालों को सजाया गया है। इनमें महिलाएं कुंदन नग और धार्मिक चिह्नों वाली राखियां खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही हैं।
विज्ञापन

----------------------
मिठाई की दुकानों पर की जा रही पैकिंग

राखी को लेकर मिठाई की दुकानों पर भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मिठाई कारोबारी शिवम जायसवाल ने बताया कि मिठाइयों की पैकिंग की गई है। इसमें छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। छोटे बच्चों के लिए चॉकलेट और टॉफी के सेट बनाए गए हैं। वहीं बड़ों के लिए अलग-अलग तरह की मिठाई और नमकीन का सेट बनाया गया है। इनकी कीमत 250 से लेकर तीन हजार रुपये तक है। मिठाइयां ताजा होने के साथ-साथ इनकी पैकिंग भी आकर्षक बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed