फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Don't be afraid when someone attacks, stay confident

Maharajganj News: जब कोई हमला करे तो डरें नहीं, आत्मविश्वास बनाए रखें

Sun, 19 May 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 19 May 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Don't be afraid when someone attacks, stay confident
महराजगंज। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता की मुहिम के तहत शांति बाल विद्या मंदिर धनेवा में आयोजित शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा का गुर सिखाया गया। शिविर में 160 छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।ताइक्वांडो प्रशिक्षक अभिषेक विश्वकर्मा ने आत्मरक्षा के कई गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि इसे याद रखें तो भविष्य में कोई दिक्कत नहीं आएगी। मनचलों को धूल चटा सकेंगी। छात्राओं को पेन, पानी के बोतल, पिन, कंघी, दुपट्टे आदि से सेल्फ डिफेंस और पंच, ब्लॉक, पैर से प्रहार करने का प्रशिक्षण दिया गया। ग्रिपिंग तकनीकि में हाथ पकड़ने, गला दबाने, बाल पकड़ने पर कैसे बचाव किया जाएगा, इसका विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

ताइक्वांडो प्रशिक्षक अभिषेक विश्वकर्मा ने कहा कि जब कोई हमला करे तो डरें नहीं। आत्मविश्वास बनाए रखें। शरीर के कमजोर अंगों पर किक या पंच के प्रयोग से अपनी सुरक्षा की जा सकती है। आत्मरक्षा के लिए आत्मविश्वास जरूरी है। किसी भी परिस्थिति में हमें अपना आत्मविश्वास नहीं खोना है। ताइक्वांडो प्रशिक्षक रिजवान अहमद फैजी, फराज अहमद ने बचाव के तरीके का प्रदर्शन कर छात्राओं को जरूरी जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रबंधक ज्योतिमा गुप्ता ने कहा कि बेटियों के आत्मरक्षा का गुर सीखना बेहद जरूरी है। समय-समय पर ऐसे आयोजन होने चाहिए। अपराजिता मुहिम बेटियों के लिए हितकर है। डायरेक्टर अंकुर गुप्ता ने कहा कि छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाना सराहनीय कदम है। इस दौरान सीमा श्रीवास्तव, किरण पांडेय, ऋतु शर्मा, स्नेहा, सुमन चतुर्वेदी, रेखा, राजेश, मनीष, सुनील, मधुसूदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed