फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dol juloosh

कड़ी सुरक्षा के बीच निकला जन्माष्टमी का डोल जुलूस

Mon, 26 Aug 2019 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dol juloosh
जन्माष्टमी के मौके पर सिसवा कस्बे में डोल जुलूस निकाला गया। - फोटो : MAHARAJGANJ
कड़ी सुरक्षा के बीच निकला जन्माष्टमी का डोल जुलूस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिसवा बाजार। कस्बे में परंपरागत ढंग से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का डोल जुलूस कड़े सुरक्षा के बीच निकाला गया। हिंदू वाहनी के नेतृत्व में निकाले गए डोल जुलूस के दौरान छह थानों की पुलिस व पीएसी के जवान जगह-जगह तैनात रहे। साथ ही एसडीएम व सीओ भी लगातार भ्रमण करते रहे।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर नगर के काली मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर, रेलवे स्टेशन, नौका टोला से श्री कृष्ण भगवान की झांकी के साथ परंपरागत डोल जुलूस निकाला गया। हर-हर महादेव समिति की झांकी को मिसकारी टोला, महिला अस्पताल के रास्ते रोडवेज बस स्टैंड पर लाया गया। जहां सभी समितियों के लोग एकत्र हुए। यहां से रेलवे स्टेशन, बैंक रोड, फलमंडी होते हुए पुन: अपने समितियों का डोल जुलूस अपने निर्धारित स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान एसडीएम निचलौल सत्यम मिश्रा, सीओ रणविजय सिंह, तहसीलदार राहुलदेव भट्ट, प्रभारी निरीक्षक रामदवन मौर्य, नगर चौकी प्रभारी महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed