{"_id":"69ade3a438be07efe100bcf6","slug":"doctors-did-not-reach-the-health-fairpharmacists-provided-treatment-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-172918-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आरोग्य मेले में नहीं पहुंचे डाॅक्टर...फार्मासिस्ट ने किया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आरोग्य मेले में नहीं पहुंचे डाॅक्टर...फार्मासिस्ट ने किया उपचार
विज्ञापन
आरोग्य मेला: लेजार महदेवा पीएचसी पर इलाज करते फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह।
खांसी, बुखार के साथ ब्लड प्रेशर के मरीज पहुंचे, जांच के बाद दी गई दवाएं
आरोग्य मेले में 1536 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई
फरेंदा। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। क्षेत्र के दो केंद्रों पर चिकित्सक नहीं पहुंचे तो मरीजों को फार्मासिस्ट से ही दवा लेकर घर जाना पड़ा। बदलते मौसम के कारण मेले में ज्यादातर बुखार व खांसी के मरीज पहुंचे। पूरे जिले में आरोग्य मेले में 1536 मरीजों की जांच कर दवा दी गई।
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोक विद्या पीठ नगर पर दुर्घटना में घायल होने के कारण डॉक्टर मुकेश गुप्ता अस्पताल नहीं पहुंच रहे। उनकी अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट अरून चतुर्वेदी मरीजों का इलाज करते हुए मिले। मरीजों के इंतजार में स्वास्थ्यकर्मी बैठे हुए थे। उदितपुर के विकास (14) तेज बुखार से पीड़ित होकर पहुंचे। उनका इलाज कर दवा दिया गया।
वहीं सावरमती (57) खांसी व बुखार से परेशान रहीं उनको दवा देकर जांच कराने की सलाह दी गई। आरती (60) वर्ष को कान में दर्द की शिकायत थी, उन्हें ड्रॉप दिया गया। सीमिरता (70) व रमाकांत (65) को खुजली की दिक्कत थी उनको मरहम देकर भेजा गया। स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 38 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजार महदेवा में चिकित्सक काफी दिनों से नहीं आ रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह मरीजों का उपचार करते मिले। परसिया खुर्द की अंशिका (10) कई दिनों से बुखार व खांसी की समस्या परेशान हैं। उनको जांच कर दवा दिया गया। लेजार महदेवा के रामरूप सावरकर (60) को गठिया रोग की शिकायत रही। उनको दर्द की दवा दी गई। लेजार महदेवा की सोनमती (60) को गठिया की दिक्कत रही। उनको दवा दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 10 लोगों का मलेरिया, शुगर व टाइफाइड का जांच किया गया।
इस संबंध में बनकटी सीएचसी के अधीक्षक डाॅ. एमपी सोनकर ने बताया कि डाॅक्टर की कमी के कारण यहां के डॉक्टर सीएचसी पर इमरजेंसी ड्यूटी पर है। अगले आरोग्य मेले से डाॅक्टर की तैनाती कर दी जाएगी। मरीजों की सुविधा का ध्यान दिया जाएगा।
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे में डॉक्टर सीबी पांडेय मरीजों का इलाज करते हुए मिले। वहीं फार्मासिस्ट दिनेश चौधरी मरीजों को दवा का वितरित करते मिले। शुगर की बीमारी से परेशान राजेंद्र (72) की जांच कर दवा दिया गया। 15 माह की तृषा को बुखार की दिक्कत थी, डॉक्टर ने जांच कर दवा दी।
जगदीश (58) ब्लड प्रेशर की समस्या को लेकर पहुंचे थे उनका जांच कर दवा दिया गया। तथा समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी गई। कुल 35 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इस दौरान एएनएम किरन सिंह, लैब टेक्निशियन ऋषिकेश गुप्ता, वार्ड बॉय आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
वहीं डिप्टी सीएमओ केपी सिंह के अनुसार, जिले भर में आरोग्य मेले में 1536 मरीजों की जांच की गई। इसमें सर्दी, जुखाम व पीड़ित से पीड़ित मरीज थे।