रात में नहीं मिले डॉक्टर तो कार्रवाई होगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा।
सीएमओ
कृष्णगोपाल सिंह दिन में दो
बजे के करीब सीएचसी फरेंदा
पहुंचे। डॉक्टरों की उपस्थिति
रजिस्टर की जांच की। डॉ.
सुनील कुमार सिंह,
डॉ. मुकेश
गुप्ता, डॉ.
हीरालाल, फार्मासिस्ट
प्रमोद पांडेय, लालजी
त्रिपाठी, ओपी
त्रिपाठी, संदीप
श्रीवास्तव मौके पर मिले।
सीएमओ ने सीएचसी के चिकित्सकों
के साथ बैठक कर उन्हें मरीजों
के प्रति व्यवहार सही करने
की हिदायत दी। उन्होंने कहा
कि डॉक्टर मरीजों के साथ
सदभावनापूर्ण व रूचिकर व्यवहार
अपना कर दिल जीत सकते हैं। कहा
कि डॉक्टर रात में अस्पताल
पर ठहरे। अन्यथा जांच के दौरान
अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई
होगी।
उसके बाद उन्होंने दवा
वितरण कक्ष, मरीजों
की स्थिति, वार्ड,
व अस्पताल की साफ-सफाई
का निरीक्षण किया। जिसमें
साफ-सफाई की व्यवस्था
ठीक न होने पर नाराजगी जाहिर
की। सीएमओ ने बताया कि मरीजों
के प्रति डॉक्टर का व्यवहार
ठीक नहीं मिला। मरीजों की
संख्या काफी अधिक है। ऐसे में
सभी स्टाफ को अच्छा व्यवहार
करना चाहिए। स्टाफ की कमी रही
क्योंकि चुनाव ड्यूटी में गए
है।