फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Do not sell paddy to middlemen under any circumstances: SDM

किसी भी हाल में बिचौलिए के हाथ धान न बेचें : एसडीएम

Wed, 29 Nov 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 29 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Do not sell paddy to middlemen under any circumstances: SDM
चौपरिया में धान खरीद का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम सदर ।संवाद
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चौपरिया निवासी किसान मंजित की शिकायत पर एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्र ने बुधवार को चौपरिया में संचालित एक राइस मिल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने वहां मौजूद किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी हाल में बिचौलिए के हाथ अपना धान न बेचें। सरकारी क्रय केन्द्रों पर ही अपना धान बेचें।
विज्ञापन


किसान ने ट्वीटर व अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से यह शिकायत दर्ज कराई थी कि चौपरिया में संचालित एक राइस मिल पर किसानों से 18 से 19 सौ रुपया क्विंटल धान खरीद किया जा रहा है, जबकि उक्त राइस मिल पर मंडी हाट शाखा व पीसीयू द्वारा धान देकर उसके बदले चावल लिया जाता है।
विज्ञापन

ऐसे में किसानों से कम दाम में धान खरीदकर राइस मिल के मालिक द्वारा हेरा-फेरी की जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर बुधवार को चोपरिया गांव में पहुंचे और किसानों से पूछताछ कर धान खरीद में हो रही समस्या का हाल जाना। इस दौरान दर्जनों किसानों का बयान भी दर्ज कराया गया। इस दौरान एसएमआई अजीत पांडेय, लेखपाल राकेश राव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खलिहान की भूमि पर हो रहे निर्माण की शिकायत पर विवाद



परतावल। बुधवार को धान खरीद का निरीक्षण करने चौपरिया पहुंचे एसडीएम के सामने ही दो लोगों में हाथापाई हो गई। गांव के एक व्यक्ति द्वारा शिकायत किया गया कि ग्राम सभा में स्थित खलिहान की जमीन पर एक व्यक्ति द्वारा मकान बनवाया जा रहा है। एसडीएम ने लेखपाल से उक्त जमीन के बारे में जानकारी ली और निर्माण कार्य रोकवाते हुए एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। खलिहान की जमीन का निरीक्षण करने के बाद जब एसडीएम जाने के लिए गाड़ी में बैठे तो उनके सामने ही गांव के एक युवक व शिकायतकर्ता के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों हाथापाई करने लगे। वहां मौजूद अन्य लोगो ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed