{"_id":"620d37438a01c100543ba6f5","slug":"do-not-go-in-vain-of-personnel-pay-attention-to-be-responsible-maharajganj-news-gkp4271602160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्मिकों का मत न जाए व्यर्थ, ध्यान दें जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्मिकों का मत न जाए व्यर्थ, ध्यान दें जिम्मेदार
विज्ञापन

महराजगंज। निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों का मत व्यर्थ न जाए, इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की है। इस कार्य में लगे निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी सुविधाजनक तरीके से मतदान कराया जाना सुनिश्चित करें।
यह निर्देश अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बुधवार को निर्वाचन ड्यूटी में लगे मतदान कार्मिकों का मतदान कराने के लिए तैनात किए गए जिम्मेदारों को दिया। उन्होंने कहा कि विधान सभावार नामित निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी दशा में मतदान कार्मिकों का मत खराब न होने पाए। कार्मिकों को मतदान करने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसका पूरी तरह ध्यान रखा जाए। इस दौरान एसडीएम एसपी मिश्रा, दिनेश मिश्रा, रामसजीवन मौर्य, अपर एसडीएम मदन मोहन वर्मा, खंड विकास अधिकारी डॉ. सुंशात सिंह, चंद्रशेखर कुशवाहा, रजत गुप्ता आदि मौजूद रहे।