फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM sought report on 16 points

डीएम ने 16 बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट

Mon, 14 May 2018 12:30 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 14 May 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
DM sought report on 16 points
डीएम ने 16 बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने जिले के 94 ग्राम पंचायतों में आवास, पेंशन, स्वच्छता, शिक्षा, सड़क, बिजली, कृषि सहित कुल सोलह बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार कराने के लिए 47 अधिकारियों को लगाया है। डीएम ने इस काम में लगाए गए अधिकारियों को सभी निर्धारित बिुंदओं पर जांच कर सोमवार तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। 
विज्ञापन


 इस बीच बीईओ हेमवंत कुमार ने कुमार ने एक गांव पहुंचकर जांच की। अन्य अधिकारी भी रविवार को दिन भर गांवों में पहुंचकर निर्धारित बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट तैयार करने में जुटे रहे। एक-एक अधिकारी को दो-दो गांवों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से यह जानकारी मांगी है कि जिले में किस वर्ग के कितने पेंशनर हैं। कितने को पेंशन मिल रहा है और कितने को नहीं। पेंशन न मिलने के क्या कारण हैं। इसके अलावा अन्य जानकारी भी मांगी गई है। कोटेदार का नाम व मोबाइल नंबर के साथ उसकी गतिविधियों के बारे भी जानकारी मांगी गई है। स्वच्छता के बिंदु के तहत दो अक्टूबर 2014 से अब तक बने कुल शौचालयों की संख्या, शौचालयों को बनाने वाले राज मिस्त्रियों की संख्या, मौके पर शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे, दो अप्रैल 2014 से अप्रैल 2018 तक शौचालय मद में ग्राम पंचायतों को भेजी गई रकम के बारे में भी जानकारी मांगी गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक आवंटित आवास, कितने आवास पूर्ण हुए, लाभार्थियों को कितने किस्त जारी किए गए आदि के बारे में भी जानकारी मांगी गई है। पेयजल के तहत गांवों में लगे इंडिया मार्क, रिबोरयोग्य हैंडपंपों की संख्या, बिना प्लेटफार्म वाले हैंडपंपों की संख्या आदि की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed