फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dm meeting in bdhrarani block

Maharajganj News: जलजीवन मिशन के कार्यों में लाई जाए तेजी

Sat, 03 Dec 2022 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
dm meeting in bdhrarani block
जलजीवन मिशन के कार्यों में लाई जाए तेजी
विज्ञापन

डीएम ने सदर ब्लॉक के बड़हरा रानी में कराए गए कार्यों को देखा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पेयजल उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। गांवों में जलजीवन मिशन के तहत जो कार्य बचे हैं, उनमें तेजी लाई जाए। ऐसा कर ग्रामीणों की परेशानी को दूर किया जा सकेगा। वहीं, विकास की सार्थकता भी सिद्ध होगी।
ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहीं। वह शुक्रवार को सदर ब्लॉक के ग्राम बड़हरा रानी में जलजीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि गांव में रहने वाले अधिक से अधिक परिवारों को बेहतर ढंग से पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य किया जाए। अधिशासी अभियंता जलनिगम ने बताया कि ग्राम पंचायत में 522 कनेक्शन बांटे गए हैं।
विज्ञापन

लोग बेहतर ढंग से उसका लाभ भी उठा रहे हैं। इसके बाद डीएम ने लखिमा थरुआ गांव में मिशन के कार्यों की जांच के लिए जिला विकास अधिकारी आरके पांडेय को भेजा। उन्होंने पाया कि काम करने वाली संस्था जेएमसी की ओर से जलजीवन मिशन के दूसरे चरण का कार्य किया जा रहा है। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि चहारदीवारी का 80 प्रतिशत तथा पंप हाउस का 60 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। ग्राम प्रधान ने सड़क को खोदने के बाद उसकी मरम्मत न करने पर आवागमन बाधित होने की जानकारी दी। उस पर जिला विकास अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए तत्काल सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय श्रीवास्तव व अधिशासी अभियंता आसिफ हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed