फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM made a surprise inspection of the permanent night shelter in Siswa.

Maharajganj News: डीएम ने सिसवा में स्थाई रैन बसेरा का औचक किया निरीक्षण

Wed, 07 Jan 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
DM made a surprise inspection of the permanent night shelter in Siswa.
सिसवा बाजार। ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने मंगलवार की रात में सिसवा में स्थाई रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर खुले में सो रहे जरूरतमंदों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल वितरित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संतोष कुमार ने औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को जांचा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, बिस्तर और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। डीएम ने वहां ठहरे हुए लोगों से संवाद किया और उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि ठंड के मौसम में किसी भी मुसाफिर या बेसहारा व्यक्ति को बाहर न सोना पड़े और रैन बसेरों में सुविधाओं की कोई कमी न हो। रैन बसेरे के निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी सिसवा रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्लेटफार्म और आसपास ठंड से ठिठुर रहे असहाय, गरीब जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। डीएम ने नगरपालिका प्रशासन को निर्देशित किया कि कस्बे के सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण लकड़ी के अलाव जलाए जाएं। कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोता हुआ न मिले, उन्हें तत्काल रैन बसेरों में शिफ्ट कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed