फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM got angry after seeing the prescription of outside medicine

Maharajganj News: बाहरी दवा की पर्ची देख नाराज हुए डीएम

Thu, 23 Oct 2025 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
DM got angry after seeing the prescription of outside medicine
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ट्रामा सेंटर में अर्चना गुप्ता निवासी गौनरिया बाबू से वार्ता की। इस दौरान मरीज के पास बाहर की दवा लिखी पर्ची देख जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में बाहर की दवा न लिखी जाए। यदि अस्पताल में दवा नहीं है तो जनऔषधि केंद्र से दवा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एक मरीज की बेडशीट गंदी देख और पर्याप्त सफाई न देख संबंधित फर्म के विरुद्ध जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। सफाई कर्मचारियों से बात कर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने और मास्क, दस्ताने का प्रयोग करने की हिदायत दी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को परिसर में पर्याप्त सफाई रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने इसके बाद डायलिसिस केंद्र का निरीक्षण किया। डायलिसिस कक्ष में 11 मरीजों का डायलिसिस किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने डायलिसिस की प्रक्रिया और अन्य जानकारी लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed