फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM gave instructions to terminate the service of Anganwadi worker

Maharajganj News: डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त करने का दिया निर्देश

Wed, 10 Sep 2025 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
DM gave instructions to terminate the service of Anganwadi worker
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की ओर से ग्रामस्तर पर कार्यरत कर्मचारियों/अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई। इस उद्देश्य से पहल करते हुए एफआरसी में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जवाब तलब किया गया। एक आंगनबाड़ी की सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने एफआरसी योजना में सर्वाधिक खराब प्रदर्शन करने वाली आंगनबाड़ी को कार्यालय में मंगलवार को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया। जिलाधिकारी ने कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे किसी भी कर्मी की आवश्यकता विभाग को नहीं है जो अपने दायित्वों के प्रति लापरवाह है। उन्होंने अंतिम चेतावनी देते हुए हुए कहा कि यदि तत्काल प्रभाव से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यशैली में सुधार नहीं आता है तो उनकी मानदेय आधारित सेवा को समाप्त कर दिया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्र औराटार 2 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन देवी के खराब प्रदर्शन और स्पष्टीकरण नहीं प्रस्तुत करने पर जिलाधिकारी ने उनकी सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ग्राम स्तर पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा संबंधित कार्यालयाध्यक्ष के साथ की। सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि इन कर्मियों के पर्यवेक्षणीय अधिकारियों के कार्यशैली की समीक्षा की जा जाएगी। ताकि उनकी जवाबदेही को भी तय किया जा सके। बैठक में एसडीएम नन्द प्रकाश मौर्या, सीडीपीओ सदर राजेंद्र कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed