{"_id":"69f3c153464e900577011135","slug":"dm-gave-instructions-to-plant-maximum-number-of-trees-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-176399-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डीएम ने दिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगवाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डीएम ने दिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगवाने के निर्देश
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जनपद पर्यावरण को दुरुस्त व चुस्त रखने के लिए पौधरोपण की बैठक की गई। जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हास्पिटल, निजी अस्पताल, विद्यालय, सड़क, रोड के किनारे तथा गो सदन की खाली पड़ी भूमि सहित नर्सरी व गड्ढे खोदने, सहित अन्य विभागों की ओर से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि ऐसे पौधे न लगाएं जो अनुपयोगी हो। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे कम से कम पांच-पांच सौ मीटर की दोनों पटरियों पर एक प्रजाति जैसे आम, कटहल, पीपल, जामून या ऐसे फलदार पौधे लगाएं। जिलाधिकारी ने डीआईओएस को निर्देश दिया कि वर्ष 2026 में हाईस्कूल या इंटरमीडिएट, सीबीएसई, आईसीएससी या यूपी बोर्ड में टॉप करने वाले बच्चों की सूची बनाएं तथा उन बालक व बालिकाओं के हाथों पौधे लगवाएं व नेमप्लेट भी जिससे बच्चों में शिक्षा के प्रति और जागरूकता व उत्साह प्राप्त हो सके।
जिलाधिकारी की ओर से पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने में सामुदायिक स्वास्थ्य, निजी अस्पताल की बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण में सीएमओ को निर्देश दिए कि वेस्ट गाडिया को चेक किया जाय जिससे पता चल सके कि निर्धारित स्थान पर वेस्ट का निस्तारण किया जा रहा अथवा नहीं।