फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM gave instructions to conduct B.Ed joint entrance examination with transparency.

Maharajganj News: डीएम ने पारदर्शिता के साथ बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश

Sat, 30 May 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
DM gave instructions to conduct B.Ed joint entrance examination with transparency.
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में की गई बैठक
विज्ञापन

31 मई को होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा
प्रवेश परीक्षा में छह केंद्रों पर 2221 परीक्षार्थी होंगे शामिल
महराजगंज। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 को जनपद में सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने परीक्षा कार्य में लगाए गए सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के संदर्भ में जारी जारी दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर लें। ताकि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता के साथ संपन्न कराया जा सके।
साथ ही जिलाधिकारी ने स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के लिए निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों का परीक्षा से पूर्व अनिवार्य रूप से भ्रमण कर लें और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की गहन जांच कर लें। यदि किसी भी केंद्र पर कोई कमी पाई जाती है तो उसे तत्काल संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाकर समय रहते दूर कराएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 31 मई को आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा में 2221 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी और इसके लिए जनपद में कुल 06 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समस्त परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और मेडिकल टीम की परीक्षा अवधि के दौरान उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु वैकल्पिक उपायों की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के सामान सुरक्षित रखने के लिए क्लॉक रूम की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। क्लॉक रूम को परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार के समीप ही स्थापित किया जाए, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें इधर-उधर भटकना न पड़े।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर विजय यादव और प्रेम शंकर पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed