फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM Anunay Jha holding a meeting regarding elections in the Collectorate auditorium.

Maharajganj News: निर्वाचन के लिए गठित सभी प्रकोष्ठों को सक्रिय करने का निर्देश

Sun, 17 Mar 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 17 Mar 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
DM Anunay Jha holding a meeting regarding elections in the Collectorate auditorium.
कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन को लेकर बैठक करते डीएम अनुनय झा 
महराजगंज। सामान्य लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी नोडल/सहायक नोडल अधिकारियों से उनके मुख्य कार्यो के बारे में चर्चा की। उन्होंने पार्किंग, पोलिंग पार्टियों की रवानगी, पोस्टल बैलेट, बूथों पर जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था आदि के संदर्भ में निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। निर्वाचन के लिए गठित सभी प्रकोष्ठों को सक्रिय करने का निर्देश दिया। उन्होंने ईवीएम/वीवीपैट के परिवहन और प्रयोग में पूरी पारदर्शिता बरतने और राजनीतिक दलों सहित सभी हिताधारकों को विश्वास में लेते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने सार्वजनिक प्रतिष्ठानों से राजनीतिक विज्ञापनों/प्रचार सामग्रियों को तत्काल हटवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी रैंडमली बूथों का चयन करते हुए टेबल टॉप कार्रवाई कर निर्वाचक नामावलियों की जांच कर लें।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि चुनाव की शुचिता को प्रभावित करने वाले तथ्यों को सतर्कतापूर्वक जांच लें और नियमानुसार ही कोई कार्रवाई करें। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, एसडीएम सदर रमेश कुमार, एसडीएम मदन मोहन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed