फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Diwali: Cracker market banned, 180 temporary shops licensed

दीपावली : सजा पटाखा बाजार, 180 अस्थाई दुकानों को लाइसेंस

Wed, 30 Oct 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 30 Oct 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Diwali: Cracker market banned, 180 temporary shops licensed
महराजगंज। दीपावली के लिए पटाखाें का बाजार सज गया है। जिले में इनकी बिक्री के लिए कुल 48 लाइसेंस पंजीकृत हैं। वहीं अब तक 180 अस्थायी दुकानों के लिए प्रशासन ने लाइसेंस जारी किया हैं।
विज्ञापन

इस बार जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों में 11 स्थानों पर पटाखों की बिक्री की अनुमति दी गई है। इसमें दुकानदारों को यह हिदायत दी गई है कि वह सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही पटाखों की बिक्री करें। अनदेखी पर लाइसेंस रद्द करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दीपावली के अवसर पर प्रकाश पर्व पर बड़ी संख्या में लोग आतिशबाजी करते हैं। बच्चों के लिए यह मौका खास होता है। पटाखा जलाने के दौरान पूर्व में कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसके मद्देनजर शासन की ओर से पटाखा बिक्री को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। दुकानें आबादी से दूर खुले स्थान पर ही लगाई जानी है। इसके लिए अग्निशमन विभाग से अनुमति भी अनिवार्य है। पटाखे कारोबार से जुड़ी 58 दुकानें पंजीकृत थे। इस बार अब तक 180 लोगों को अस्थाई लाइसेंस दिए गए हैं। विभिन्न थाना क्षेत्रों के खाली स्थानों पर दुकानें लगाने की अनुमति दी गई है। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed