{"_id":"5f15dd2b8ebc3e9feb2350dc","slug":"divyang-teenager-dies-maharajganj-news-gkp3588195192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग बहन की हत्या कर मां के पहुंचा भाई, बोला- 'मैंने उसे मार डाला'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग बहन की हत्या कर मां के पहुंचा भाई, बोला- 'मैंने उसे मार डाला'
Tue, 21 Jul 2020 05:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
महराजगंज जिले के धानी क्षेत्र के ग्राम कानापार में सोमवार को एक दिव्यांग किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित भाई को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कानापार निवासी लक्ष्मन (25) ने सोमवार को अपनी 16 वर्षीय दिव्यांग माधुरी को दुपट्टा से गला कस कर मौत के घाट उतार दिया। बहन को मारने के बाद वह अपनी मां चंद्रावती की चाय की दुकान पर पहुंचा और हत्या करने की जानकारी देते हुए बोला कि उसने उसकी जान ले ली है।
विज्ञापन
बेटी की हत्या की बात सुनकर वह रोने लगी। इस पर अगल-बगल के लोग भी इकठ्ठे हो गए तथा पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे सीओ अशोक कुमार मिश्रा, एसओ संजय दूबे व एसओ फरेंदा मनीष सिंह ने छानबीन शुरू कर दी। जांच में पता चला कि माधुरी की मां सोमवार को दिन में अपनी दो बेटियों के साथ दुकान पर थी।
विज्ञापन
घर पर अकेली माधुरी थी। करीब तीन बजे घर पहुंचे लक्ष्मन की उसकी बहन से कहासुनी हो गई तथा उसने बहन को दुपट्टे से गला कस कर मौत के घाट उतार दिया। सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारण का पता चलेगा। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।