{"_id":"65bfae269b59a1428708167b","slug":"districts-athletics-team-selected-for-national-competition-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115113-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जिले की एथलेटिक्स टीम चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जिले की एथलेटिक्स टीम चयनित
Sun, 04 Feb 2024 09:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 04 Feb 2024 09:02 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला एथलेटिक्स संघ महराजगंज की ओर से अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 19वें राष्ट्रीय अंतर जनपदीय एथलेटिक्स मीट के लिए खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है।
संघ के चयन समिति के चेयरमैन व खेल शिक्षक अरविंद कुमार राय ने सूची जारी करते हुए बताया कि 13 सदस्यीय खिलाड़ियों का दल गुजरात के अहमदाबाद 12 फरवरी को जाएगा। टीम कोच हीरामन चौरसिया, अजय कुमार वर्मा और टीम मैनेजर कमलेश कुमार वर्मा होंगे। टीम में अंडर 16 आयु वर्ग में शिवम जायसवाल, कुशल सिंह, निखिल यादव, अनमोल विश्वकर्मा, उजाला यादव, कुमारी काजल शामिल हैं। जबकि अंडर 14 आयु वर्ग में विक्की गुप्ता, मोहम्मद अफराइम और प्रिया शामिल हैं। आकिफ अहमद, मुस्कान, नीतू, रिंका, अफजल, रियाजुद्दीन और शशांक शेखर प्रतीक्षा सूची में शामिल हैं। संघ के सचिव अमित कुमार तिवारी ने खिलाडियों का आह्वान किया कि वे समस्त वास्तविक प्रमाण पत्र अपने साथ ले जाएं।