{"_id":"65e07bf254224d5e51064b57","slug":"district-magistrate-took-information-about-the-number-of-teachers-and-enrollment-of-students-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116824-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जिलाधिकारी ने शिक्षकों की संख्या और छात्रों के नामांकन की जानकारी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जिलाधिकारी ने शिक्षकों की संख्या और छात्रों के नामांकन की जानकारी ली
Thu, 29 Feb 2024 06:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 29 Feb 2024 06:13 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बृहस्पतिवार को कंपोजिट विद्यालय सिसवा अमहवा और पिपरा रसूलपुर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पहले कंपोजिट विद्यालय सिसवा अमहवा का निरीक्षण किया और प्रधानाध्यापिका से विद्यालय में शिक्षकों की संख्या और छात्रों के नामांकन की जानकारी ली।
विद्यालय में प्रभारी प्रधानाचार्य, चार सहायक अध्यापक, दो शिक्षामित्र और दो अनुदेशक नियुक्त थे। विद्यालय में नामांकन 356 था, जिसमे 215 छात्र उपस्थित थे। इसके उपरांत उन्होंने कंपोजिट विद्यालय पिपरा रसूलपुर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने स्मार्ट क्लास को देखा और बच्चों से बात की। उन्होंने प्रांगण में लगे पुराने वृक्षों को कटवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मिड डे मील में बच्चों को पौष्टिक भोजन मेन्यू के अनुसार देने के निर्देश दिए। निर्देशित किया कि शिक्षक नियमित रूप से विद्यालयों में उपस्थित रहें और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।
कंपोजिट विद्यालय पिपरा रसूलपुर में प्रधानाध्यापिका किरण त्रिपाठी सहित पांच अध्यापक नियुक्त हैं। विद्यालय में कुल 410 छात्रों का नामांकन है, जिसमें 352 उपस्थित रहे। इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सदर सुधीर कुमार, जिला पंचायतीराज अधिकारी यावर अब्बास मौजूद रहे।