{"_id":"5c6ef7d1bdec2229c12b9785","slug":"distributed-plastic-card-to-the-beneficiaries-of-ayushman-yojana","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को प्लास्टिक काॅर्ड वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को प्लास्टिक काॅर्ड वितरित
Fri, 22 Feb 2019 12:41 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को प्लास्टिक काॅर्ड वितरित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। आयुष्मान भारत योजना के 1.09 लाख लाभार्थियों को देने के लिए प्लास्टिक कार्ड स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुए हैं। कार्ड वितरण का शुभारंभ सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने गुरुवार को जिला अस्पताल से किया। विधायक ने करीब एक दर्जन लोगों को कार्ड प्रदान किया।
सीएमओ डॉक्टर क्षमा शंकर पांडेय ने बताया कि जिले में आयुष्मान भारत योजना के करीब 1.37 लाख लाभार्थी हैं। इनमें से करीब 1.09 लाख लाभार्थियों के प्लास्टिक कार्ड विभाग को प्राप्त हो गए हैं। जिसका वितरण शुरू कर दिया गया है। सभी लाभार्थियों को समय से कार्ड मिल जाए, इसके लिए सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्ड भेज दिए गए हैं। आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि लाभार्थी परिवार के सदस्य इस कार्ड के माध्यम से पांच लाख रुपये तक नि:शुल्क इलाज करा सकते हैं। अब प्लास्टिक कार्ड मिल जाने से लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड बनवाने में सुविधा होगी। लाभार्थी विभाग की तरफ से नामित पांच निजी व दो सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना के शिकायत प्रबंधक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि 30 रुपये देकर कोई भी लाभार्थी किसी भी सहज जन सेवा केंद्र से गोल्डन कार्ड बनवा सकता है। वहां जाकर प्लास्टिक कार्ड दिखाना होगा। इसके लिए 450 सहज केंद्र नामित हैं। जिले में करीब 35 हजार लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बन गए हैं।