फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dispose of pending cases expeditiously: SP

लंबित मामलों का तेजी से करें निस्तारण : एसपी

Mon, 01 Apr 2024 07:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 01 Apr 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Dispose of pending cases expeditiously: SP
महराजगंज। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधों की रोकथाम और शिकायतों के समय सीमा के भीतर निस्तारण के लिए रविवार को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जिले के फरेंदा, पुरंदरपुर और कोल्हुई थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का निस्तारण तेजी से करें।
विज्ञापन

थाना परिसर के निरीक्षण के दौरान जीडी कार्यालय, आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरा, आइजीआरएस कार्यालय, बंदीगृह और भोजनालय की व्यवस्था को देखा। विभिन्न कार्यालयों में प्रपत्रों को सही तरीके से रखने और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए हर संभव उपाय करने को कहा। इसके बाद थाने के अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्रवाई रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की जांच की। बीट आरक्षियों को निर्देशित किया किया कि अधिकतर अपने कार्यक्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जनप्रतिनिधियों से मिलकर जन शिकायतों का प्रमुखता से निस्तारण करें। फरेंदा थाने में शस्त्रागार, कारागार, स्टोर रूम व कार्यालय का निरीक्षण कर कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed