{"_id":"679268198eae526b250cb859","slug":"displeasure-over-delay-in-rithvik-koya-projects-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141216-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रिथविक-कोया कि परियोजनाओं में विलंब पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रिथविक-कोया कि परियोजनाओं में विलंब पर नाराजगी
Thu, 23 Jan 2025 09:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 23 Jan 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम से संचालित परियोजनाओं की जानकारी ली।
अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि फेज-ll में जेएमसी की कुल 341 परियोजनाएं हैं, जिनके तहत 446 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं। इसी प्रकार फेज–lll में कोया की 205 परियोजनाएं हैं, जिनसे 345 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं, जबकि रिथविक की 174 परियोजनाएं हैं और उनसे 302 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं। जिलाधिकारी ने तीनों कार्यदाई संस्थाओं से ट्यूब वेल, ओएचटी, पंप हाउस निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर हुई प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया। परियोजना में विलंब पर नाराजगी व्यक्त करते उन्होंने कड़ा निर्देश दिया कि तीनों संस्थाएं अपनी सभी परियोजनाओं को तेज करें और जल्द से जल्द पूर्ण करें।
जिलाधिकारी जीएमसी और ऋत्विक–कोया को पाइप लाइन बिछाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। क्षतिग्रस्त सड़कों के अनुरक्षण कार्य को तीव्रता से पूरा करने का निर्देश अधिशासी अभियंता को दिया। अवशेष विद्युत संयोजन के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने रिथविक-कोया की परियोजनाओं में विलंब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एलडी चार्ज लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कोया को क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत के लिए कड़ा निर्देश दिया। साथ ही अधिशासी अभियंता जल निगम को दोनों कार्यदाई संस्थाओं के कार्यों का साप्ताहिक और मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पाक्षिक बैठक कराने का निर्देश दिया। उन्होंने परियोजनाओं की गति को तेज करने का निर्देश देते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम को कहा कि यदि परियोजना तय समय सीमा में पूर्ण नहीं होती है तो पेनाल्टी सहित आवश्यक कार्रवाई करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, एक्सईएन जल निगम आतिफ हुसैन, सहायक अभियंता जल निगम महेश चंद्र आजाद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।