फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Displeasure on the functioning of the officers

अफसरों की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी

Sat, 11 Nov 2017 12:05 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 11 Nov 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Displeasure on the functioning of the officers
अफसरों की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन देकर फरेंदा तहसील के तैनात चकबंदी अधिकारियों और एसओसी की कार्य प्रणाली के प्रति नाराजगी जताई। उनका कहना था कि अधिकारी तहसील में देर से पहुंचते हैं और जल्दी निकल जाते हैं। इससे अपने काम से तहसील आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोरखनाथ चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि अधिकारी अपने अधीनस्थ लोगों को वादकारियों को सीधे मिलने का संदेश भी भेजते हैं। यदि कोई नहीं आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि अधिकारियों की कार्यप्रणाली के चलते कई महत्वपूर्ण मामले में लंबित पड़े हुए हैं। उन्होंने शिकायत की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मुकेश सिन्हा, अनूप श्रीवास्तव, ओम प्रकाश शुक्ला, राघवेंद्र उपाध्याय आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed