{"_id":"68eaba36d6d076c667042dcb","slug":"disha-became-the-station-head-for-a-day-suman-and-khushi-became-the-headmistresses-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-161626-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दिशा बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष, सुमन और खुशी प्रधानाध्यापिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दिशा बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष, सुमन और खुशी प्रधानाध्यापिका
विज्ञापन
महराजगंज। नारी सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे पांचवें चरण के मिशन शक्ति अभियान में शनिवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित करके महिलाओं को जागरूक किया गया और विद्यालय की छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए एक छात्रा को एक दिन का थानाध्यक्ष और दो छात्राओं को प्रधानाध्यापिका बनाया गया। इन कार्यक्रमों को लेकर आमजनों में जहां सराहना हो रही है, वहीं बालिकाएं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।
सिंदुरिया और मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, शाखा की ओर से संचालित सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत शनिवार को आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिंदुरिया की कक्षा 10 की छात्रा दिशा यादव को थाना सिंदुरिया में एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाया गया। दिशा ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ थाने के कार्यों की निगरानी की और फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
खनुआ और परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार, नौतनवा क्षेत्र के हरदीडाली उच्च प्राथमिक की कक्षा आठवीं की छात्रा सुमन कुमारी गौड़ और खैराटी कंपोजिट विद्यालय की आठवीं की छात्रा खुशी कुमारी एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनकर पठन पाठन की देखरेख की।
विज्ञापन
नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्रा को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंडीथान की मेधावी छात्रा गुड़िया यादव को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। गुड़िया ने न केवल थानाध्यक्ष की भूमिका निभाई, बल्कि उनकी सहपाठी बालिकाओं को भी थाने की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।