{"_id":"67c4ac43c475fa5215084697","slug":"disabled-people-will-get-priority-in-chief-minister-housing-scheme-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-143820-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मुख्यमंत्री आवास योजना में दिव्यांगजनों को मिलेगी वरीयता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मुख्यमंत्री आवास योजना में दिव्यांगजनों को मिलेगी वरीयता
Mon, 03 Mar 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। दिव्यांगजनों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ब्लॉक अधिकारियों की मदद से दिव्यांगों को आवास योजना के लिए चिह्नित कर इसे परियोजना निदेशक कार्यालय को उपलब्ध कराएगा जो सर्वे कराकर पात्रता तय करते हुए योजना के लाभ से जोड़ने का कार्य करेंगे।
आर्थिक रूप से कमजोर एवं बेघर दिव्यांगजनों को पक्की छत मुख्यमंत्री आवास योजना से मिलेगा। जनपद में वित्तीय सत्र 2023-24 में 205, 24-25 में 824 को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया। वर्ष 2019 से अबतक जनपद के 3254 को आवास योजना का लाभ मिल चुका है।
2025-26 में शासन के निर्देश पर दिव्यांगजनों के लिए अलग व्यवस्था व सर्वे किया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मार्च में मात्र दिव्यांगजनों की सूची तैयार कर ग्राम्य विकास को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
विज्ञापन
शासन कि मंशा है कि आवास योजना का लाभ पात्र दिव्यांग को मिल सके इसके लिए खंड विकास अधिकारियों की मदद से सूची तैयार कराई जाएगी।