फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Disabled girl dies under suspicious circumstances

Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में दिव्यांग युवती की मौत

Fri, 10 Oct 2025 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Disabled girl dies under suspicious circumstances
नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गर्भपात कराने की धारा में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दिव्यांग युवती की शादी नहीं हुई थी। वह पिता के साथ रहती थी। गांव के ही एक युवक से उसका अवैध संबंध था। बताया गया कि वह गर्भवती थी।
विज्ञापन

आरोपी युवक गर्भपात कराने के लिए मंगलवार की शाम उसे दवा खिला दी जिससे रक्त स्राव होने से उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए नौतनवा के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय जहां रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव घर ले आए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि आरोपी जोगेंदर चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed