{"_id":"679fc59faf635457bf06190a","slug":"digital-facilities-in-schools-will-increase-the-quality-of-education-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141805-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्कूलों में डिजिटल सुविधा से बढ़ेगी शिक्षा की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्कूलों में डिजिटल सुविधा से बढ़ेगी शिक्षा की गुणवत्ता
Mon, 03 Feb 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। केंद्रीय बजट ने प्राथमिक स्तर से लेकर माध्यमिक स्कूलों को पूर्णतः डिजिटल बनने का रास्ता खोल दिया है। अब सिर्फ निजी ही नहीं बल्कि सरकारी विद्यालय भी हाईटेक होकर विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की गुणवत्ता में इजाफा करेंगे।
पूर्व में कुछ विशेष विद्यालयों को ही स्मार्ट क्लास की सुविधा सिर्फ परिषदीय स्कूलों को दी जाती है। वहीं माध्यमिक स्कूलों में डिजिटल क्लास का कोई कान्सेप्ट ही नहीं प्रभावी था। केंद्र सरकार के बजट से माध्यमिक और प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा की राह सुगम होगी। हाईस्पीड इंटरनेट सेवा मिलने से स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा आसानी से मिलेगी।
माध्यमिक और प्राथमिक स्कूलों को हाईस्पीड इंटरनेट से जोड़े जाने से बड़ा बदलाव होगा। हालांकि कुछ स्कूलों में इसकी व्यवस्था कर परिणाम से विभाग पहले ही अवगत हो चुका है। बजट में सरकार ने शामिल किया है, जिससे अब बड़े पैमाने पर कार्य होगा और सभी स्कूलों में बायोमेट्रिक उपस्थित का रास्ता साफ हो जाएगा जो समाज कल्याण, पिछड़ा व अल्पसंख्यक की छात्रवृति में अनिवार्य किया जा चुका है।
विज्ञापन
बजट में इंटरनेट सुविधा उपलब्धता से डिजिटल व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बता दें कि जिले में 278 माध्यमिक व 1705 परिषदीय स्कूल के 3.65 लाख विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।
परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों में हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन की व्यवस्था से स्मार्ट क्लास के साथ ही अन्य विभागीय कार्य आसान हो जाएंगे। साथ ही बच्चों की बेहतर तरीके से सीखने और समझने की क्षमता भी बढ़ेगी।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस