फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Difficulty in getting tested in lab, number coming on second day

Maharajganj News: लैब में जांच कराने में परेशानी, दूसरे दिन आ रहा नंबर

Thu, 20 Jun 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 20 Jun 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Difficulty in getting tested in lab, number coming on second day
जिला अस्पताल के पैथोलाजी विभाग में जांच कराने पहुंचे मरीज।
महराजगंज। जिला अस्पताल में मरीजों को जांच कराने में दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। क्योंकि एक दिन में 50 जांच हो पाती है, इससे अधिक होने पर दूसरे दिन नंबर आता है। जिसे जरूरी होती है, उसे बाहर रकम देकर जांच करानी पड़ती है।
विज्ञापन

बुधवार को अस्पताल में पैथॉलाजी अनुभाग में मरीजों की भीड़ लगी रही। करीब 60 से 70 मरीज पहुंचे थे। इसमें तमाम ऐसे लोग रहे, जो दूसरे दिन जांच कराने आए थे। इन दिनों में लैब जांच का दवाब बढ़ गया है। मौसमी बीमारियों से अधिक लोग पीड़ित हैं। जरूरत के अनुसार डॉक्टर जांच लिख रहे हैं। जैसी जांच, उसी हिसाब से रकम बाहर निजी लैब में देनी पड़ती है।
विज्ञापन

यह समस्या बीते 15 दिन से बनी है। जांच का बोझ बढ़ने से समस्या हो रही है। डॉक्टर से परामर्श लेकर लैब आने वाले धीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि दोपहर के 12 बज रहे हैं, अभी पर्ची जाम नहीं हुई है। ऐसा लगा रहा है कि दूसरे दिन आना पड़ेगा। इसी तरह से अन्य मरीजों ने भी समस्या का जिक्र किया। चंद्रावती देवी को बुखार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपने बेटे के साथ जांच कराने आई थीं। इनका भी नंबर नहीं आया था। उनका बेटा दीपक इधर-उधर लोगों से पूछताछ कर रहा था। उसने बताया कि नंबर नहीं आएगा तो बाहर जाकर जांच कराउंगा। नरेंद्र यादव ने बताया कि भीड़ के कारण जांच कराने में समस्या हो रही है। सुबह 10 बजे आने के बाद दोपहर में नंबर आया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रत्येक दिन 800 मरीज आ रहे हैं।

अस्पताल में जांच की सुविधा उपलब्ध है। बेहतर ढंग से जांच की जाती है। सभी मरीजों को बेहतर ढंग से सुविधा देने की हर संभव कोशिश की जा रही है।
-डॉ. एपी भार्गव, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed