फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Did yoga from city to village... resolved to stay healthy

Maharajganj News: शहर से गांव तक किया योग... निरोगी रहने का लिया संकल्प

Sat, 22 Jun 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 22 Jun 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Did yoga from city to village... resolved to stay healthy
बलिया नाला छठ घाट पर योग करते युवक। 
महराजगंज। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2024 की थीम योग स्वयं एवं समाज के लिए सुबह छह बजे से योगाभ्यास हुआ। शहर से गांव तक लोगों ने योगाभ्यास किया। सभी लोगों ने नियमित योगाभ्यास कर निरोगी रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला क्रीड़ा स्टेडियम, धनेवा-धनेई में मुख्य अतिथि जनपद के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव राजस्व, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन पी गुरुप्रसाद, जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने सामूहिक योगाभ्यास कर मानव जीवन में योग के महत्व का संदेश दिया। तहसील, ब्लाॅक स्तरीय कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक आशुतोष चौधरी, शुभम द्विवेदी, रानी चंद्रा की देखरेख में भुजंगासन, ताड़ासन, शवासन, शलभासन, कपालभाति, भ्रमरि प्राणायाम हुआ।
विज्ञापन

शहर के एक मैरिज हॉल में बाल योग एवं संस्कार शिविर का समापन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. आरके मिश्रा, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी विंध्यवासिनी सिंह ने प्रमाण पत्र वितरित किया। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित योग शिक्षक कृष्ण मुरारी सिंह ने आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार योग कराया। गणेश श्रीवास्तव जल नेति एवं सूत्र नेति प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग साधक राम मिलन चौरसिया ने योग गीत भी प्रस्तुत किया। राकेश अग्रहरी एवं संत कुमार वर्मा ने पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम क्षेत्र-सदर में योगाभ्यास हुआ। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह, पवन कुमार पटेल, अरुण शुक्ला उर्फ चिंटू शुक्ला मौजूद रहे।
जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में योगाभ्यास रेनू गुप्ता ने कराया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र ने कहा कि योग से जीवन शैली में अनेक प्रकार के बदलाव हो रहे हैं। आईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के विभिन्न संकायों में योगाभ्यास हुआ। निदेशक डॉ. आर गोपाल ने कहा कि हमें नियमित रूप से योग का अभ्यास करना चाहिए। खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के मुख्यालय परिसर दोमुहनघाट में योगाभ्यास कराया गया। नौतनवा इंटर काॅलेज परिसर में राजीव गांधी पीजी काॅलेज के प्राचार्य डाॅ.जय प्रकाश त्रिपाठी ने किया।
चिउटहा प्रतिनिधि के अनुसार, लक्ष्मीपुर एकडंगा में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय व चंपा देवी प्राथमिक विद्यालय परिसर में योगाभ्यास कराया गया। भिटौली प्रतिनिधि के अनुसार, सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज पुरैना खंडी चौरा व तिलक एकेडमी में योग शिविर का आयोजन हुआ।
परसामलिक प्रतिनिधि, शुक्रवार सुबह में ब्लाॅक मुख्यालय रतनपुर के मनरेगा पार्क में समस्त कर्मचारी व क्षेत्र के लोगों द्वारा विश्व योग दिवस मनाया गया। रतनपुर के मनरेगा पार्क में विश्व योग दिवस के मौके पर ब्लाॅक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया ने लोगों को योगाभ्यास कराया। क्षेत्र के ग्राम पंचायत विषखोप में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बच्चू सिंह के नेतृत्व में मनरेगा पार्क में विश्व योग दिवस मनाया गया।
धानी प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाॅक परिसर में खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार यादव और प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया।सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य मृगेंद्र प्रताप सिंह ने योग से शारीरिक लाभ की जानकारी देते हुए योगाभ्यास कराया।

योग के बताए फायदे
मिठौरा। डाॅ. आंबेडकर स्मारक एवं राजकिशोरी देवी महिला महाविद्यालय में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग गुरु संजय चौबे ने योगाभ्यास कराया। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज मथुरानगर में योग शिविर का आयोजन हुआ। प्रबंधक व पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय व शिक्षकों को योग प्रशिक्षक मनोज पांडेय ने विभिन्न प्रकार के योगासन कराए। झिनकी देवी स्मारक पीजी काॅलेज में योग शिविर का आयोजन हुआ। आधारशिला वृद्धाश्रम गनेशपुर में एकल अभियान प्रमुख चंद्रभान, राधेश्याम व रामनरायन ने वृद्धजनों को विभिन्न प्रकार के योगासन कराते हुए फायदे बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed