{"_id":"5f415ecd8ebc3e3d1769a9b2","slug":"did-not-seed-in-aadhar-maharajganj-news-gkp3626947126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आवास के 847 लाभार्थियों का नहीं सीड हुआ आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आवास के 847 लाभार्थियों का नहीं सीड हुआ आधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री आवास के 847 लाभार्थियों का नहीं सीड हुआ आधार
- 979 में 132 लाभार्थियों की हुई है सीडिंग, अवशेष की सीडिंग कराने पर देना होगा जोर
महराजगंज। मुख्यमंत्री आवास योजना के बेहतर क्रियान्वयन में जिम्मेदारों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। जिले में योजना के तहत 979 लाभार्थियों को लाभान्वित तो कर दिया गया, मगर उनमें से सिर्फ 132 की आधार सीडिंग कराई गई है। अवशेष 847 लाभार्थियों के आधार सीडिंग को लेकर जिम्मेदारों को जोर देना होगा।
मुख्यमंत्री आवास योजना में बृजमनगंज ब्लॉक में 74, धानी में दो, घुघली में एक, लक्ष्मीपुर में 105, सदर में 45, मिठौरा में 73, नौतनवां में 12, निचलौल में 444, पनियरा में 37, परतावल में 69, फरेंदा में 103 तथा सिसवां में 14 लाभार्थियों को लाभ मिला है। लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों के आधार को भी ग्राम्य विकास विभाग द्वारा सीड कराया जाना था, मगर जिम्मेदारों द्वारा रुचि न लिए जाने से अब तक इसकी रफ्तार अत्यंत धीमी मिल रही है। अब तक इसमें से बृजमनगंज में 44, लक्ष्मीपुर मे 45, सदर में एक, निचलौल में 31, नौतनवां में छह तथा फरेंदा में पांच लोगों ने आधार की सीडिंग कराई है। शेष द्वारा सीडिंग कराने में रुचि नहीं दिखाई जा रही है। परियोजना निदेशक राजकरन पाल ने बताया कि सभी बीडीओ को पत्र भेजकर सीडिंग की प्रगति दो दिन में सुधारने को कहा गया है।
------------
निचलौल में बाकी है सर्वाधिक लोगों की आधार सीडिंग
जिले में मुख्यमंत्री आवास के जिन 847 लाभार्थियों की सीडिंग नहीं हो सकी है उसमें सर्वाधिक 413 निचलौल के, 98 फरेंदा के, 73 मिठौरा के, 69 परतावल के, 60 लक्ष्मीपुर के, 44 सदर के, 37 पनियरा के, 30 बृजमनगंज के, 14 सिसवां के, छह नौतनवां के, दो धानी के व एक घुघली के हैं।