फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Diarrhea and viral patients increased

Maharajganj News: डायरिया और वायरल के बढ़े मरीज

Wed, 30 Jul 2025 06:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 30 Jul 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea and viral patients increased
महराजगंज। मानसून के लिहाज से अभी छिटपुट बारिश ही हुई है, लेकिन संक्रामक रोगों ने अपनी मौजूदगी मजबूत की है। खानपान के संक्रमण के चलते जहां डायरिया के मामले बढ़ रहे हैं वहीं वायरल बुखार तो ऐसा हो चला है कि घर में एक सदस्य अगर इसकी चपेट में आया तो पूरे परिवार तक इसका फैलना तय है।
विज्ञापन

बुधवार को ओपीडी में डायरिया पीड़ित 23 मरीज पहुंचे, जिसमें महिलाएं भी शामिल रहीं। 17 मरीज वायरल की समस्या लेकर पहुंचे थे। जांच रिपोर्ट के मुताबिक चिकित्सकों ने हिदायत और दवा का परामर्श दिया। जिला अस्पताल की ओपीडी में 813 रोगियों का उपचार हुआ। अधिकतर संक्रमण के मरीज रहे। डायरिया पीड़ितों की रिपोर्ट देखकर खानपान के संक्रमण से डायरिया के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन

डाॅ. वैभव श्रीवास्तव ने ऐसे मरीजों की रिपोर्ट के आधार पर दवाओं का परामर्श दिया। बताया कि बारिश में संक्रमण इसलिए अधिक फैलता है क्योंकि इस मौसम में बैक्टीरिया का ग्रोथ काफी तेजी से होता है। खुले खाद्य पदार्थ, पहले से कटे फल, बासी और गरिष्ठ भोजन, मछली इत्यादि का सेवन इन दिनों नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्का और ताजा सुपाच्य भोजन और पानी की शुद्धता जरूरी है। गर्भवती महिलाएं खास तौर पर सतर्क रहें क्योंकि उनके लिए दिक्कत अधिक है। अगर वह संक्रमित होती हैं तो सामान्य रोगियों की तरह उन्हें दवा नहीं दी जा सकती। ऐसे में वह संक्रमण से बचने के उपाय पहले से ही करें जिससे डायरिया से सुरक्षित रहें।

उन्होंने संक्रमण से बचने के लिए पानी उबालकर पीने की सलाह दी। डाॅ. पवन कुमार ने वायरल फीवर के रोगियों को रिपोर्ट के आधार पर दवा उपयोग का परामर्श दिया। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि परिवार का एक सदस्य वायरल फीवर से ग्रसित हो तो अन्य सदस्यों को दूर रहना चाहिए, जिससे वह वायरल से सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed