{"_id":"67b39019f2ee9d8a2a0d49cc","slug":"dharmatma-has-a-long-list-of-followers-on-social-media-maharajganj-news-c-206-1-go11002-142861-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सोशल मीडिया पर धर्मात्मा के फालोवर्स की लंबी फेहरिस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सोशल मीडिया पर धर्मात्मा के फालोवर्स की लंबी फेहरिस्त
Tue, 18 Feb 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थानाक्षेत्र नरकटहा गांव निवासी धर्मात्मा की खुदकुशी का मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहा। सोशल मीडिया पर निषाद पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश सचिव के फालोवर्स की लंबी फेहरिस्त है। निषाद मीता एफबी अकाउंट पर सिर्फ निषाद समाज और पार्टी के नेता ही नहीं बल्कि अन्य पार्टियों के भी नेता भी जुड़े हुए हैं। सपा से कई चर्चित राजनेता उनकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल हैं।
सोशल प्लेटफॉर्म पर उनकी पोस्ट साझा किए जाने के साथ-साथ हजारों लाइक और कमेंट सहज ही मिल जाने का विवरण यह बताने के लिए पर्याप्त है कि सोशल मीडिया पर उनकी जमीन कितनी मजबूत थी। फेसबुक के अलावा इंस्टाग्राम पर धर्मात्मा के चार अकाउंट हैं।
मेंहदावल से चुनाव लड़ने की थी तैयारी
सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में धर्मात्मा ने खुद को भावी विधायक भी बताया था। संतकबीरनगर का मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र निषाद बहुल माना जाता है यहीं से धर्मात्मा चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। मेंहदावल में आयोजित तमाम कार्यक्रमों में शामिल होने की पोस्ट उनके अकाउंट पर दिखती हैं। पिछले एक से दो वर्ष की कुछ पोस्ट ऐसे भी हैं जिनमें धर्मात्मा ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके बेटों पर नाराजगी जाहिर करते प्रतीत होते हैं।