फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dhanteras: Dhanvarsha in the market, business worth around Rs 38 crores done

Maharajganj News: धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा, करीब 38 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार

Sat, 11 Nov 2023 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras: Dhanvarsha in the market, business worth around Rs 38 crores done
धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा, करीब 38 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार
बहुत से लोगों ने ऑनलाइन भी खरीदारी, सोने-चांदी, बर्तन, ट्रैक्टर, बाइक की खूब हुई खरीदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। धनतेरस पर लोगों में गजब का उत्साह दिखा। तेरस पर जिले भर में धन की वर्षा हुई और अनुमानित 38 करोड़ का कारोबार हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने गहने, इलेक्ट्रानिक सामान, गिफ्ट आइटम, बर्तन, चांदी के सिक्के, सोने-चांदी के आभूषण की खरीदारी की। इसके अलावा बाइक, कार, ट्रैक्टर की बड़े पैमाने पर बिक्री हुई। बहुत से लोगों ने ऑनलाइन खरीदारी की जिसका कोई रिकार्ड नहीं है। सबसे उत्साहित ट्रैक्टर और बाइक के विक्रेता रहे।
शहर में धनतेरस को लेकर चहलपहल रही। दुकानों को सजाया गया था। खास कर महिलाओं की भीड़ दुकानों पर देखी गई। विभिन्न माडल के दो हजार से अधिक बाइक लोगों ने खरीदी। ट्रैक्टर, ऑटो, कामर्शियल वाहन भी खूब बिके। फ्रीज, वाशिंग मशीन, गैस चूल्हे, मोबाइल, पीतल तांबे के बर्तन, स्टील आइटम भी लोगों ने खूब खरीदा। सोने चांदी के सिक्कों की खरीददारी हुई। इस बार धनतेरस पर बाजार में मां लक्ष्मी की कृपा बरसी।
विज्ञापन

जिले के बाजारों में शुक्रवार सुबह से 10 बजे से भीड़ उमड़ने लगी। गहने, ऑटोमोबाइल, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक, फर्नीचर शोरूम पर खासी भीड़ रही । व्यापारी नेता पशुपति नाथ गुप्त ने बताया कि बीते साल की तुलना में इस बार कारोबार बेहतर रहा है। करीब 38 करोड़ रुपये के कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
तीन करोड़ रुपये से ज्यादा बर्तन बिक्री का अनुमान

धनतेरस पर परंपरानुसार धातु की खरीदारी समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। इसे देखते हुए शहर के बड़े शोरूम में भी बर्तनों का अच्छा खासा स्टॉक मंगाए गए। नई डिजाइन और किफायती दामों में मजबूत और टिकाऊ बर्तन की खूब बिक्री हुई। धनतेरस पर ही करीब तीन करोड़ रुपये से ज्यादा बर्तन बिक्री का अनुमान है।

-------------


महंगाई के बावजूद खूब हुई खरीदारीबाजार के जानकारों के मुताबिक बीते साल के सापेक्ष इस साल ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल्स, फर्नीचर, मिठाई, इलेक्ट्रॉनिक्स और कुछ किराना सामग्रियां महंगी हुईं हैं। महंगाई के बाद भी परिस्थितियां अनुकूल होने से लोगों की खर्च करने की क्षमता बढ़ी है। लिहाजा, महंगाई का खरीदारी पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। लोगों ने खूब खरीदारी की।

---------------------

500 बाइकों की हुई डिलीवरी

ऑटोमाबाइल्स सेक्टर के कारोबारियों के मुताबिक धनतेरस पर पूर्व में बुक हुए वाहनों की डिलीवरी हुई। शहर के अलग-अलग शोरूम से करीब 500 सौ से ज्यादा बाइकें डिलीवर हुईं। लोगों ने धनतेरस के दिन वाहन खरीदा। इस साल ई-बाइक की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। हाई स्पीड के मुकाबले लो स्पीड स्कूटी ज्यादा बिक रही। आरके मोटर के मालिक राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग ई-वाहनों को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं।।

-----------------------

मिठाई और घर सजाने की चाहत से चमका बाजार

त्योहार का मौका हो और मुंह मीठा न हो, यह मुमकिन नहीं। दीपोत्सव पर मिठाइयों की खूब बिक्री हुई। धनतेरस से पहले ही मिठाई की दुकानों पर कतारें लग रही हैं। मिठाई कारोबारी शेषनाथ मोदनवाल ने बताया कि काजू, अंजीर, रसगुल्ला, मिक्स समेत अन्य मिठाइयों की मांग ज्यादा रही। वहीं, घर को सजाने के लिए गुलाब और गेंदा के फूलों की बिक्री खूब हुई।


------------------------

झालर, दीये, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी हो रही खूब बिक्री

झालरों से भले ही घर जगमग हो पर समृद्धि का आधार मिट्टी के दीये की खरीदारी हुई। लिहाजा, शहर के अलावा जिले की दुकानों पर भी कतार लग रही है। वहीं, इलेक्ट्रिकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में खासी भीड़ रही। मोबाइल फोन से ज्यादा ओवन, गीजर-हीटर आदि की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed