फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Devotees danced in Bhagwati Jagran in Maa Banailiya temple.

Maharajganj News: मां बनैलिया मंदिर में भगवती जागरण में झूमे श्रद्धालु

Wed, 22 Jan 2025 09:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 22 Jan 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced in Bhagwati Jagran in Maa Banailiya temple.
नौतनवा। नगर स्थित बनैलिया माता मंदिर के वार्षिकोत्सव के मौके पर मंगलवार की रात मंदिर परिसर में भगवती जागरण का आयोजन किया गया। गायकों के भक्तिगीतों से सराबोर श्रद्धालु खूब झूमे।
विज्ञापन

बनैलिया माता मंदिर में आयोजित भगवती जागरण में प्रयागराज की जुली सिंह तथा कानपुर के सरताज ने शिरकत की। गायिका जुली सिंह द्वारा प्रस्तुत देवी गीत परबत पर डेरा है और मईया तेरा प्यार बेगाना कर दिया पर श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ झूम उठे। वहीं गायक सरताज ने भोला ने श्रृंगार किया, मैं पागल हूं मैया रानी की प्रस्तुति कर खूब वाहवाही लूटी। परिसर में मौजूद श्रद्धालु भक्ति गीतों पर खूब थिरके।
विज्ञापन


भगवती जागरण में गणेश, महाबली हनुमान, राम दरबार, राधा-कृष्ण, नौ देवी का दर्शन, शिव तांडव आदि की आकर्षक झांकी निकाली गई जिसे देखकर मंत्रमुग्ध दर्शक थिरकने को विवस हो गए। कार्यक्रम के बाद भण्डारा का प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बनैलिया मंदिर समिति के संरक्षक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह, समिति के अध्यक्ष दयाराम जायसवाल, प्रबंधक ऋषि राम थापा, दुर्गा मद्धेशिया, ज्वाला शुक्ला, संतोष जायसवाल, उमेश जयसवाल, प्रमोद चंचल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed